शामलाजी चेकपोस्ट पर लग्जरी बस से भारी मात्रा में शराब बरामद, 21.62 लाख का मुद्देमाल जब्त
शामलाजी : शामलाजी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान की ओर से आ रही एक लग्जरी बस को चेकिंग के दौरान रोका। तलाशी लेने पर बस के ड्राइवर साइड के बीच हिस्से में बनाए गए गुप्त खाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।
पुलिस जांच में पता चला कि बस नंबर AR.01.P.9555 के चालक किशनलाल मेघवाल और क्लीनर विष्णुकुमार मेघवाल ने बस में गुप्त खांचा बनाकर शराब छिपाई थी और उसे अहमदाबाद ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान शराब की खेप, दो मोबाइल फोन और लग्जरी बस समेत कुल 21,62,208 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया।
इस मामले में शामलाजी पुलिस स्टेशन में प्रोहिबिशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
रिपोर्टर : हिमांशु पगी

No Previous Comments found.