काली नदी में गिरी अनियंत्रित कार, पीआरवी पुलिस बनी ‘फरिश्ता’

शामली - साहसिक रेस्क्यू कर घायल चालक की बचाई जान थाना आदर्शमंडी क्षेत्रान्तर्गत काली नदी पुल, पोस्टमार्टम हाउस के समीप, कस्बा बनत क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एक अनियंत्रित कार सीधे काली नदी में जा गिरी।
घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी UP32DG3032 (4W) को इवेन्ट नं० P09012615996 के माध्यम से तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाल रंग की पोलो कार संख्या UP14CD1949, जिसे विशाल पुत्र श्याम सिंह, निवासी फतेहपुर, थाना बाबरी, जनपद शामली चला रहे थे, अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे काली नदी में गिर गई।
सूचना मिलते ही पीआरवी 3032 के जवानों ने बिना समय गंवाए चौकी एसटी तिराहा पुलिस के सहयोग से अत्यंत साहसिक एवं सराहनीय कार्यवाही करते हुए नदी में उतरकर घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। तत्पश्चात घायल को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल शामली पहुँचाया गया, जहाँ समय पर इलाज मिलने से उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। सूचना पर घायल के परिजन भी मौके पर पहुँच गए। घटना के संबंध में थाना आदर्शमंडी पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक अनमोल जीवन को बचाया जा सका।पीआरवी 3032 में तैनात बहादुर कर्मचारीगण— हेड कांस्टेबल अनुज राणा कांस्टेबल रिंकु कुमार होमगार्ड चालक पंकज कुमार शामली पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें,गति पर नियंत्रण रखें एवं सतर्कता बरतें ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.