युवा ऊर्जा के बल पर आने वाला दशक भारत की उपलब्धियां का स्वर्णिम काल बनेगा बंसल
शामली : नरेंद्र मोदी सेना सभा द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 163 वी जयंती पर गौशाला रोड पर कार्यलय पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई ।कार्यकारी अध्यक्ष कमल बंसल ने कहा कि स्वामी जी अद्भुत व्यक्तिव के धनी थे।उन्होंने भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान देने का काम किया, वे विज्ञान में स्नातक थे परंतु अपने गुरु के प्रभाव में आने के बाद उन्होंने श्री रामकृष्ण मिशन के जरिए समाज में जन चेतना जागृत करने का बीडा़ उठाया इस पुनीत कार्य के लिए हम भारतवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे। स्वामी विवेकानंद जी ने देश के युवाओं को जागृत करने का काम किया उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि वह चरित्र निर्माण और संस्कारों का माध्यम भी बने।
उन्होंने युवाओं से निडर आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनकर समाज के कमजोर वर्गो के उत्थान में योगदान देने का आवाहान किया।भारत आज आजादी के अमृत कल से गुजर रहा है और देश की जनसंख्या में युवाओं की बडी़ भागीदारी होना गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जाता है कि युवा ऊर्जा के बल पर आने वाला दशक भारत की उपलब्धियां का स्वर्णिम काल बनेगा।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है।इस अवसर पर कमल बंसल, मोनू नामदेव, पूर्व जिला अध्यक्ष अल्केश उपाध्याय, सोनू आनंद गोयल, अंकित सोहेल, सचिन नामदेव,दीपक गोयल,सुमित कुमार, नरेश धीमान,आदि रहें।।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

No Previous Comments found.