नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा वार

शामली - जनपद में नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना झिंझाना पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत 510 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो शातिर मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से स्मैक के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी कैराना की निगरानी में 13 जनवरी 2026 को थाना झिंझाना पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान टपाना-अग्लूपुर मार्ग/चौराहे के पास दोनों तस्करों को धर दबोचा। अरशद पुत्र इस्लाम,निवासी ग्राम पावटी कला,थाना कैराना,जनपद शामली
सारिक पुत्र शाहिदीन,निवासी ग्राम पावटी कला,थाना कैराना,जनपद शामली बरामदगी के आधार पर थाना झिंझाना पर मु0अ0सं0 23/2026, धारा 8/21/60(3) NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अब इन तस्करों के Forward और Backward Links खंगाल रही है, ताकि नशे के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। जनपद में नशे का कारोबार करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। शामली पुलिस नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ लगातार सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

रिपोर्टर - अविनाश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.