ऑनलाइन ठगी की गई ₹7,60,000/- की धनराशि पीड़ित को वापस कराई गई

शामली - आवेदक अमीश उर रहमान पुत्र अतीक उर रहमान, निवासी नई बस्ती, कस्बा व थाना कांधला, जनपद शामली के बैंक खाते से नेट बैंकिंग के माध्यम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर ₹8,00,000/- की धनराशि निकाल ली गई थी। इस संबंध में पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना साइबर क्राइम, जनपद शामली पर मु0अ0सं0 23/2025, धारा 318(4) बीएनएस व 66/66D आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक शामली श्री सुमित शुक्ला के नेतृत्व में तथा क्षेत्राधिकारी अपराध/साइबर के निकट पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना शामली पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी की गई ₹7,60,000/- की धनराशि को सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस कराया गया। धनराशि वापस मिलने पर आवेदक श्री अमीश उर रहमान द्वारा जनपद पुलिस शामली के उच्चाधिकारियों एवं साइबर क्राइम थाना टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जनपद शामली पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, संदिग्ध ट्रांजैक्शन अथवा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्टर - सेवन शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.