मानवता की मिसाल बना अपना घर आश्रम, स्वास्थ्य सेवा में बड़ा योगदान

शामली - अपना घर आश्रम एक सामाजिक संस्था के रूप में मानवता की मिसाल बनकर समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। यह संस्था सड़क पर भटक रहे मंदबुद्धि, निराश्रित एवं घर से बिछड़े हुए व्यक्तियों को आश्रय, उपचार एवं देखभाल प्रदान कर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन देने के साथ-साथ उनके परिजनों से मिलाने का कार्य करती है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में एक अहम घोषणा की गई। इस अवसर पर अपना घर आश्रम द्वारा दो डायलिसिस मशीन देने तथा कांग्रेस अस्पताल को भी दो डायलिसिस मशीन उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। इस पहल से किडनी रोग से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।अपना घर आश्रम के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मित्तल (मुक्तसर), मुख्य संरक्षक राजेश्वर कुमार बंसल एवं सचिव अशोक गर्ग के नेतृत्व में संस्था लगातार मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। वक्ताओं ने संस्था के इस प्रयास को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.