कैराना में गोलियों की गूंज! पुलिस–बदमाश मुठभेड़
शामली - लूट की फिराक में घूम रहे शातिर बदमाशों ने पुलिस पर झोंकी गोलियां जवाबी फायरिंग में 02 बदमाश घायल, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार पुलिस कर्मी गोली लगने से घायल,जिला अस्पताल में भर्ती कैराना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस उस वक्त सामने आ गया जब लूट की योजना बनाकर घूम रहे बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर ही फायरिंग कर दी। हालांकि, कैराना पुलिस की मुस्तैदी और बहादुरी के आगे बदमाशों की साजिश नाकाम हो गई। थाना कैराना पुलिस को सूचना मिली कि बिना नम्बर की स्विफ्ट कार में सवार चार बदमाश लूट के इरादे से क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्राम तितरवाड़ा के पास घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें मुख्य आरक्षी रिंकु भाटी गोली लगने से घायल हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें
जहांगीर पुत्र जाहिद हसन व शाहरुख पुत्र जमील (निवासी मानकमऊ,थाना कुतुबशेर,सहारनपुर) गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों व घायल पुलिसकर्मी को तुरंत जिला अस्पताल शामली में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्त जहांगीर थाना कुतुबशेर का घोषित हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिस पर कई संगीन मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। 02 अवैध तमंचे (.315 बोर) 02 जिंदा कारतूस 02 खोखा कारतूस बिना नम्बर की स्विफ्ट कार बरामद की है। फरार बदमाशों की तलाश तेज घटना के बाद फरार अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री
थाना कैराना
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.