ड्यूटी पर पुलिस पर जानलेवा हमला

शामली : शामली जनपद में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने का दुस्साहस करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख़्त रुख अपनाते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना आदर्शमंडी पुलिस द्वारा की गई है।
दिनांक 07 फरवरी 2026 को शामली-सहारनपुर रोड स्थित गुरुद्वारे के पास पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो युवक मौके पर पहुंचे और पुलिस कर्मियों के साथ खुलेआम गाली-गलौच व अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।
जब उप निरीक्षक अरविंद कुमार ने युवकों को रोका, तो आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए वर्दी फाड़ दी और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं, धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर पुलिस अधिकारी को घायल कर दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना आदर्शमंडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस का साफ संदेश है कि
वर्दी पर हमला, कानून पर हमला माना जाएगा और ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल आरोपियों के विरुद्ध थाना आदर्शमंडी में सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
संदीप पुत्र रणवीर सिंह
निवासी — ग्राम ख्यावड़ी, थाना थानाभवन, जनपद शामली
 अर्जुन पुत्र रणवीर सिंह
निवासी — ग्राम ख्यावड़ी, थाना थानाभवन

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.