नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला,पुलिस की त्वरित कार्रवाई
शामली : महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को प्रशासनिक सख़्ती का स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 08 फरवरी 2026 को थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में आरोपियों द्वारा नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना गढ़ीपुख्ता में बीएनएस की सुसंगत धाराओं एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक शामली श्री सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन के निकट पर्यवेक्षण में थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस ने दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि
नाबालिगों के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल आरोपियों के विरुद्ध थाना गढ़ीपुख्ता में वैधानिक कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
गौरव पुत्र प्रमोद
निवासी — ग्राम धनैना, थाना गढ़ीपुख्ता, जनपद शामली
पिंटू पुत्र जितेन्द्र
निवासी — ग्राम जन्धेड़ी, थाना गढ़ीपुख्ता, जनपद शामली
आपराधिक मुकदमे का विवरण
मु0अ0सं0 33/26
धारा 75, 76 बीएनएस
7/8 पॉक्सो अधिनियम
थाना — गढ़ीपुख्ता
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

No Previous Comments found.