नशे के सौदागरों पर “ऑपरेशन सवेरा” का कहर

शामली : जनपद शामली में नशा माफिया के खिलाफ चल रहे महाअभियान “ऑपरेशन सवेरा : नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अब तस्करों के लिए कोई जगह सुरक्षित नहीं है। झिंझाना थाना क्षेत्र में देर रात हुई पुलिस कार्रवाई से नशे के कारोबार में लिप्त गिरोहों में खलबली मच गई।
सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के सख्त निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के कड़े आदेशों पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी कैराना की सीधी निगरानी में झिंझाना पुलिस ने स्मैक तस्कर संदीप पुत्र सुखदेव को रंगे हाथों दबोच लिया।
 रात की कार्रवाई में बड़ा खुलासा दिनांक 08 फरवरी 2026 की रात्रि ग्राम केरटू निवासी अभियुक्त के कब्जे से 15.60 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 63/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया। अब टूटेगा पूरा नशा नेटवर्क!पुलिस ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, बल्कि नशा माफिया की कमर तोड़ने की शुरुआत है। अभियुक्त के FORWARD और BACKWARD LINKS की गहन जांच की जा रही है, जिससे बड़े सप्लायर और स्थानीय संरक्षण देने वालों तक कानून का शिकंजा कसना तय माना जा रहा है।

पुलिस की इस कार्रवाई से झिंझाना सहित पूरे जनपद में नशे के अवैध कारोबारियों में डर का माहौल है, वहीं आम जनता ने पुलिस की इस सख्त कार्रवाई का स्वागत किया है।अभियुक्त का नाम-पता संदीप पुत्र सुखदेव निवासी ग्राम केरटू, थाना झिंझाना, जनपद शामली बरामदगी 15.60 ग्राम अवैध स्मैक  शामली पुलिस का साफ संदेश नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जनपद शामली को नशामुक्त बनाने की लड़ाई में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे आएं।“नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” — यही है ऑपरेशन सवेरा।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.