पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 40 किलो चाइनीज मांझा जब्त
शामली : जनपद शामली में जानलेवा चाइनीज मांझे का काला कारोबार करने वालों पर पुलिस ने ऐसा वार किया कि पूरे जिले में हड़कंप मच गया।
एसपी एन.पी. सिंह के सख्त निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान #हर_अपराधी_का_हिसाब_होगा के तहत पुलिस ने 04 शातिर कारोबारियों को दबोच लिया, जिनके कब्जे से 74 गिट्टे प्रतिबंधित चाइनीज मांझा (40 किलो 164 ग्राम) बरामद किया गया। यही नहीं, यह मांझा सड़क पर चलते लोगों, बाइक सवारों और मासूम बच्चों की जान का सीधा दुश्मन माना जाता है।
चार थानों का संयुक्त ऑपरेशन, मांझा माफिया में भगदड़
दिनांक 09 फरवरी 2026 को थाना कांधला, बाबरी, झिंझाना और गढ़ीपुख्ता पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में एक साथ छापेमारी कर मांझा माफिया की कमर तोड़ दी।
अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला और क्षेत्राधिकारी के सख्त पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में खौफ साफ नजर आया।
बरामदगी देख उड़े होश
कांधला से 05 गिट्टे – 1.8 किलो
बाबरी से 63 गिट्टे – 36.6 किलो
झिंझाना से 03 गिट्टे – 650 ग्राम
गढ़ीपुख्ता से 03 गिट्टे – 1.114 किलो
कुल: 74 गिट्टे | 40 किलो 164 ग्राम
इतनी बड़ी मात्रा में मांझा बरामदगी ने प्रशासन को भी चौकन्ना कर दिया।
गिरफ्तार आरोपी – “मौत का सौदा” करने वाले
मुनव्वर – ग्राम गंगेरु, थाना कांधला
सुनील कुमार – बाबरी
कलीम – झिंझाना
आजम खान – गढ़ीपुख्ता
चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस का सख्त संदेश
अब नहीं चलेगा मौत का कारोबार!
जनपद पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि चाइनीज मांझा बनाने, बेचने या रखने वालों पर जेल और जब्ती तय है।
आने वाले दिनों में और भी ताबड़तोड़ छापेमारी की जाएगी।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.