महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले 3 मनचले गिरफ्तार, कांधला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शामली - महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कांधला पुलिस ने सख़्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना कांधला क्षेत्र के कस्बा एलम में आने-जाने वाली महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले तीन अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई आज 10 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे महिला अपराधों की रोकथाम अभियान के तहत की गई। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में किया गया। फाटक पार, कस्बा एलम के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए पकड़ा, जिससे इलाके में महिलाओं में व्याप्त भय और आक्रोश की स्थिति साफ झलकती है। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध थाना कांधला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख़्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.