30 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

शामली : नशे के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के तहत थाना आदर्श मंडी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 150 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही तौलने में इस्तेमाल होने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद हुआ है।
यह कार्रवाई श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।
 ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में दिनांक 10 फरवरी 2026 की रात्रि को थाना आदर्श मंडी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इसरार पुत्र मूदा निवासी ग्राम रामड़ा, थाना कैराना को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना आदर्श मंडी में मु0अ0सं0 30/26 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्करी नेटवर्क की खंगाली जा रही कड़ियाँपुलिस अब आरोपी के Forward और Backward Links की जांच में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि स्मैक की खेप कहां से लाई गई और किन-किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय नशा नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।पुलिस की अपीलशामली पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में सक्रिय सहयोग दें।“अब नशे के सौदागरों की खैर नहीं… हर अपराधी का हिसाब होगा!”

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.