तांबा चोर गैंग” का भंडाफोड़
शामली : जनपद में लगातार हो रही ट्रांसफार्मर व हाईटेंशन विद्युत लाइनों की चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत थाना कांधला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ट्रांसफार्मर तार चोरी करने वाले गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि चोरी का माल खरीदने वाला एक आरोपी अभी फरार है।
ऐसे रचते थे चोरी की साजिश
पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ—
आरोपी दिन में मोटरसाइकिल से गांव-देहात में घूमकर ट्रांसफार्मरों की रेकी करते थे।
रात में मोबाइल फोन बंद कर पैदल जाकर लाइन काटते थे।
चोरी का तांबा कब्रिस्तान के पास इकट्ठा कर भट्ठी में पिघलवाया जाता था।
तांबे की पट्टियां बनाकर बाजार में ऊंचे दामों पर बेच दी जाती थीं।
बरामदगी ने उड़ाए होश
छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का माल और हथियार बरामद किए—
127 किलो जला हुआ तांबे का तार (ट्रांसफार्मर लाइन)
24 किलो अन्य विद्युत तार
6 किलो तांबे की चूड़ी बनाने की पट्टी
1 अवैध तमंचा, 1 खोखा, 2 जिंदा कारतूस
2 चाकू
स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
लाइन काटने के उपकरण व चोरी की बैटरियां
कई थानों की वारदातों से जुड़ाव
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह कांधला, कोतवाली व आसपास के थाना क्षेत्रों में हुई ट्रांसफार्मर चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहा है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश जारी है।
पुलिस का सख्त संदेश
“बिजली लाइन चोरी से जनता को भारी नुकसान होता है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”
विशेष बॉक्स
“हर अपराधी का हिसाब होगा”
जनपद में अपराध के खिलाफ अभियान और तेज, बिजली चोरों पर शिकंजा कसता जा रहा है।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

No Previous Comments found.