कैराना में दहेज हत्या का सनसनीखेज खुलासा

शामली : थाना कैराना क्षेत्र के ग्राम ईस्सोपुर खुरगान में हुई बहू की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला दहेज हत्या के रूप में दर्ज किया गया था, लेकिन पूछताछ में जो सच्चाई सामने आई उसने सभी को हैरान कर दिया।
 क्या है पूरा मामला?
दिनांक 16.02.2026 को वादी शाकिर पुत्र वकील निवासी ग्राम मलकपुर थाना कांधला ने अपनी बहन मशकुरा की हत्या की तहरीर थाना कैराना में दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।
19.02.2026 को अभियान के तहत थाना कैराना पुलिस ने घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
 पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्त अब्बास उर्फ बासा ने पूछताछ में स्वीकार किया कि—
उसका पुत्र सलमान पंजाब के लुधियाना में मजदूरी करता है।
घर पर वह और उसकी पुत्रवधू मशकुरा रहते थे।
मशकुरा के गांव के ही जाबिद नामक युवक से कथित अवैध संबंध थे।
इसी बात का फायदा उठाकर उसने कई बार बहू पर गलत संबंध बनाने का दबाव बनाया।
14 फरवरी की रात असफल प्रयास के बाद उसने अपने बेटे सलमान से फोन पर बातचीत की और दोनों ने मिलकर मशकुरा को मारने की योजना बना डाली।
 आरोपी ने बहू का गला दबाकर हत्या कर दी
 शव को चारपाई पर कंबल से ढक दिया
 गेट को बाहर से बंद दिखाने के लिए तार और लाठी से अंदर का कुंदा फंसा दिया
 सुबह लोगों को बुलाकर “रहस्यमयी मौत” का नाटक रचा
पुलिस जांच में सारा षड्यंत्र बेनकाब हो गया।
 गिरफ्तार अभियुक्त
अब्बास उर्फ बासा पुत्र शेरजंग निवासी ग्राम ईस्सोपुर खुरगान थाना कैराना जनपद शामली।
सलमान पुत्र अब्बास उर्फ बासा निवासी ग्राम ईस्सोपुर खुरगान थाना कैराना जनपद शामली।

रिपोर्टर : अविनाश  शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.