शामली में लोन ठगी गैंग का पर्दाफाश

ऑनलाइन-ऑफलाइन लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, शातिर गिरफ्तार


शामली- जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना आदर्शमंडी, कोतवाली शामली, साइबर सेल व सर्विलांस टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में लोन व बीमा कराने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला व क्षेत्राधिकारी नगर अपेक्षा निम्बाडिया के पर्यवेक्षण में 20 फरवरी 2026 को यह कार्रवाई की गई।
 गिरफ्तार अभियुक्त
दीपक पुत्र जोगिन्द्र, निवासी मुंडेट कला, थाना आदर्शमंडी, जनपद शामली (उम्र 28 वर्ष)
 बरामदगी
₹40,000 नगद
01 एंड्रॉइड मोबाइल फोन
 ऐसे चलता था ठगी का खेल
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 12वीं पास है और बेरोजगारी के चलते फाइनेंस कंपनियों की प्रक्रिया सीखकर लोगों को होम लोन, कमर्शियल लोन व बीमा दिलाने का झांसा देता था।
पहले भरोसा बनाता, फिर प्रोसेसिंग फीस और फाइल चार्ज के नाम पर एडवांस रकम ऐंठ लेता। शिकायत होने पर कुछ रकम लौटाकर मामला शांत करने की कोशिश करता था।
 ठगी के प्रमुख मामले
पीर खेड़ा निवासी से ₹1,50,000
रिश्तेदार से ₹50,000
टिटौली निवासी से ₹28,000
ग्रेटर नोएडा निवासी महिला से ₹9,750
शामली निवासी से ₹69,000
सहारनपुर निवासी से ₹17,000
भौरांकला (मुजफ्फरनगर) निवासी से ₹4,50,000
 कई बैंक खातों का इस्तेमाल
आरोपी के खाते पीएनबी व इंडसइंड बैंक में संचालित थे। पत्नी के नाम पर एयरटेल पेमेंट बैंक, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक व पीएनबी में खाते संचालित कर ठगी की रकम ट्रांसफर की जाती थी। तीन मोबाइल नंबरों से नेटवर्क चलाया जा रहा था।
 पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
आरोपी के खिलाफ मुजफ्फरनगर व शामली में पूर्व में भी धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की अपील
जनता से अपील है कि किसी भी अनजान व्यक्ति या कंपनी को लोन/बीमा के नाम पर अग्रिम धनराशि न दें। संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।

शामली से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.