ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई झिंझाना पुलिस ने 55 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे

शामली - जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना झिंझाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 277 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है,जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी.सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में की गई। थाना झिंझाना पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम भूरा क्षेत्र से उस्मान पुत्र इकबाल उमेर पुत्र इरफान निवासीगण ग्राम भूरा थाना कैराना जनपद शामली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना झिंझाना पर मु0अ0सं0 91/2026 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के नशा तस्करी नेटवर्क के फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक की गहन जांच की जा रही है, जिससे बड़े गिरोह के खुलासे की संभावना है। शामली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें और जनपद को नशामुक्त बनाने में भागीदारी निभाएं।
 

संवाददाता — अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.