नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के 2 आरोपी गिरफ्तार,पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शामली - जनपद के थाना थानाभवन क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना थानाभवन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26 फरवरी 2026 को पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना थानाभवन में नामजद तहरीर देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर महिला अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त नीरज पुत्र रमेश निवासी ग्राम चंदेनामाल, थाना थानाभवन जनपद शामली अनिकेत उर्फ अंकुश पुत्र सुशील निवासी ग्राम लुण्डी, थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि महिला अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.