कैराना में दरिंदगी का खेल! शादी का सपना दिखाकर युवती की आबरू लूटी
शामली - जनपद के कैराना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शादी का झूठा वादा कर युवती को अपने जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता को लंबे समय तक शादी का भरोसा दिलाकर आरोपी उसका शोषण करता रहा। जब युवती को धोखे का एहसास हुआ तो उसने हिम्मत जुटाकर थाना कैराना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई,जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी.सिंह ने तुरंत आरोपी की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए। महिला अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैराना पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी समीर पुत्र नईम,निवासी मोहल्ला अफगानान,थाना कैराना जनपद शामली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं क्षेत्र में घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का साफ संदेश — महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा

No Previous Comments found.