हनुमान टिल्ले के प्रधान सलीन त्रिवेदी ने भैरव मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद

शामली : आज हनुमान टिल्ले के प्रधान सलीन त्रिवेदी ने योगी पीर श्री शेर नाथ जी महाराज के पावन धाम भैरव मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
मंदिर पहुंचने पर योगी पीर श्री शेर नाथ जी महाराज ने प्रधान सलीन त्रिवेदी को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर मोनु मलिक, सनी निरवाल, अभय शर्मा, प्रदीप तोमर, लक्ष्मण पंडित सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.