शामली पुलिस की बड़ी कामयाबी : CEIR पोर्टल से 142 गुमशुदा मोबाइल बरामद

शामली - जनपद शामली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब सर्विलांस सेल और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में CEIR पोर्टल के माध्यम से अलग-अलग कंपनियों के 142 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 36 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक रामोत्तार सिंह के निर्देशन में जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सर्विलांस सेल और थानों पर कार्यरत टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से विभिन्न स्थानों से गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। 08 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइल धारकों को बुलाकर उनके खोए हुए मोबाइल फोन उन्हें सुपुर्द किए गए। अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों ने शामली पुलिस का आभार जताया और टीम की सराहना की। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है तो वह अपने नजदीकी थाने में जाकर CEIR पोर्टल पर मोबाइल की जानकारी और पहचान पत्र के साथ रिपोर्ट दर्ज कराएं। पोर्टल पर अपलोड होने के बाद मोबाइल के उपयोग की सूचना मिलने पर उसे ट्रेस कर रिकवर किया जा सकता है।

मोबाइल बरामदगी कुल बरामद मोबाइल 142 अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख रुपये थाना स्तर पर CEIR पोर्टल पर कार्य कर रहे कर्मचारीगण शामली पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल चोरी और गुमशुदगी के मामलों में पीड़ित लोगों को बड़ी राहत मिली है।

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.