सीएम योगी की माता पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, मौलाना के खिलाफ मुकदमे की मांग
शामली : सीएम योगी की माता पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, मौलाना के खिलाफ मुकदमे की मांग
शामली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की माता जी पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में शामली के एक पत्रकार ने थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम ऐरटी निवासी पत्रकार अभय कुमार शर्मा ने कोतवाली शामली में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि बिहार निवासी मौलाना अब्दुल सलीम ने सोशल मीडिया व सार्वजनिक मंचों पर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की माता जी के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की है।
पत्रकार का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी केवल किसी सम्मानित व्यक्ति और उनके परिवार का अपमान ही नहीं है, बल्कि समाज में वैमनस्य और तनाव फैलाने का भी काम करती है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदू सनातन समाज के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं, इसलिए ऐसी टिप्पणी से लोगों की धार्मिक और सामाजिक भावनाएं भी आहत हुई हैं। प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि आरोपी मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153A, 295A, 504 तथा आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी करने का साहस न कर सके।
अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल इस प्रकरण ने इलाके में चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

No Previous Comments found.