महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने की कोशिश,हाथ की हड्डी टूटी – इलाके में सनसनी

शामली : जनपद के एक मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया, जब आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर महिला, उसके पति और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना में महिला का हाथ टूट गया, जिसकी पुष्टि X-ray रिपोर्ट से हुई है।

पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले बिट्टू और उसके परिजनों ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि महिला के साथ जबरदस्ती करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ने की कोशिश की। पीड़िता के अनुसार, उसे पकड़कर जबरन कंधा दिखाने के लिए मजबूर किया गया और अशोभनीय हरकतें की गईं।
घटना के दौरान पीड़िता के पति और बच्चों को भी पीटा गया, जिससे पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों में से एक खुद को राजनीतिक व्यक्ति बताकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था।
चोटिल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है, जिनमें IPC Section 354B, IPC Section 325, IPC Section 452  Section 506 जैसी धाराएं शामिल हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.