मारपीट का मामला: पीड़ित का हाथ टूटा, आरोपियों की धमकी से दहशत

शामली - आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। पीड़ित की मेडिकल जांच में हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर FIR संख्या 0060 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा कायम किया है। घटना 18 मार्च 2026 सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जब विवाद के दौरान आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की। हमले में पीड़ित का हाथ टूट गया, जिसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में हुई है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं— “फैसला कर लो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।” इस धमकी के बाद पीड़ित और उसका परिवार भय के माहौल में जी रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में बढ़ोतरी भी की जा सकती है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.