दिनदहाड़े युवक का अपहरण कर मारपीट,जान से मारने की धमकी
शामली - जनपद के कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक को जबरन उठाकर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित रमेश चन्द्र गर्ग पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी हरेंद्र नगर शामली ने थाना कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसका आरोपी संदीप तोमर उर्फ टिंकू से पहले से विवाद चल रहा है। घटना दिनांक 23 मार्च 2026 की दोपहर करीब 2 बजे की है, जब पीड़ित दिल्ली रोडवेज बस स्टैंड पर चाय पी रहा था। तभी आरोपी संदीप तोमर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और जबरदस्ती पीड़ित को पकड़कर टेंपो में बैठा लिया।आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से जमकर मारपीट की और जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया। इतना ही नहीं,जब पीड़ित के बच्चे दिल्ली बस स्टैंड पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसे आरोपी से अपनी जान का खतरा है और उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
पीड़ित ने थाना कोतवाली शामली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और सुरक्षा प्रदान करने की अपील की है।
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.