सनसनीखेज खुलासा: 90 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 2 हत्यारे गिरफ्तार
शामली : शामली जनपद के थाना बाबरी क्षेत्र के ग्राम रायपुर में हुई 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का पुलिस ने तेज़ी से खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतका के सोने (पीली धातु) के कुंडल भी बरामद किए हैं।
घटना का पूरा मामला:
दिनांक 23 मार्च 2026 को श्रीमती रामप्यारी (उम्र लगभग 90 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय शेर सिंह, निवासी ग्राम रायपुर, थाना बाबरी की संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर मृत्यु हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
जांच में हुआ बड़ा खुलासा:
मृतका के पुत्र रविन्द्र कुमार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई।
ऐसे रची गई थी साजिश:
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त सुमित ने खुलासा किया कि मृतका घर में अकेली रहती थी। उसके रिश्तेदार आदित्य की नजर मृतका के कुंडलों पर थी। दोनों ने मिलकर योजना बनाई और घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी और कुंडल लेकर फरार हो गए।
गिरफ्तार अभियुक्त:
सुमित पुत्र मदन, निवासी ग्राम रायपुर, थाना बाबरी, जनपद शामली
आदित्य पुत्र महेश, निवासी ग्राम बहैड़ी, थाना कोतवाली नगर, जनपद मुजफ्फरनगर
बरामदगी:
मृतका के 01 जोड़ी सोने (पीली धातु) के कुंडल
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस सफल खुलासे में थाना बाबरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें थाना प्रभारी राहुल सिसोदिया सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्परता से कार्य किया।
आगे की कार्रवाई:
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्टर : अविनाश

No Previous Comments found.