बस स्टैंड पर युवक पर जानलेवा हमला,बेटी से भी अभद्रता नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
शामली : जनपद शामली के दिल्ली रोडवेज बस स्टैंड पर उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक पर दिनदहाड़े हमला कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला हरेंद्र नगर निवासी रमेश चंद्र गर्ग चाय की दुकान पर बैठे थे, तभी पहले से रंजिश रखने वाले संदीप तोमर उर्फ टिंकू अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जबरदस्ती रमेश चंद्र को गाड़ी में बैठाने की कोशिश की और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, मौके पर मौजूद दुकानदारों ने किसी तरह पीड़ित को बचाया।
हद तो तब हो गई, जब पीड़ित के बेटे-बेटी के बस स्टैंड पहुंचने पर आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया।
CCTV में कैद घटना
पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद बताई जा रही है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
पीड़ित को मिल रही धमकियां
पीड़ित का आरोप है कि शिकायत देने के बाद भी आरोपियों द्वारा धमकाया जा रहा है कि मुकदमा करने पर अंजाम बुरा होगा, जिससे परिवार भयभीत है।
पुलिस से की गई मांग
पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.