कैराना में अवैध हथियार के साथ युवक दबोचा, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप

शामली : शामली के कैराना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के सख्त निर्देशों के बाद पूरे जनपद में चल रही सघन चेकिंग के बीच यह बड़ी सफलता सामने आई है।
कैराना पुलिस ने मौके से 12 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक किसी बड़ी वारदात की फिराक में था।
 गिरफ्तार आरोपी:
गौरव उर्फ मक्खी पुत्र तेजकुमार
निवासी ग्राम मलकपुर, थाना कैराना, जनपद शामली
 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।
कैराना पुलिस की इस एक्शन से अपराधियों में दहशत, इलाके में बढ़ी सुरक्षा सतर्कता। शामली अविनाश शर्मा की रिपोर्ट

रिपोर्टर : अविनाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.