नवरात्र मेले में मचा खूनी खेल! 22 साल के युवक को घेरकर मारी गोली, रास्ते में मौत
शामली - देवी मां के जयकारों के बीच चल रहे नवरात्र मेले में उस वक्त खौफनाक सन्नाटा पसर गया, जब मेले से लौट रहे 22 वर्षीय युवक को सरेराह गोलियों से भून दिया गया। गोली लगते ही युवक सड़क पर तड़पता रहा और बाद में मेरठ ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, गांव तलवा माजरा निवासी अभी पुत्र सुनील कुमार बुधवार शाम गोहरपुर के दुर्गा मंदिर में लगे सप्तमी मेले में शामिल होने गया था। लेकिन किसी को क्या पता था कि यह मेला उसकी जिंदगी का आखिरी मेला बन जाएगा।
फिल्मी अंदाज़ में घेरकर मारी गोली
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही अभी अपने साथियों के साथ वापस लौट रहा था, तभी गोहरपुर-तलवा माजरा रोड पर पहले से घात लगाए बैठे तीन बाइक सवार युवकों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, हमलावरों ने सीधे उसके पेट में गोली दाग दी। गोली लगते ही युवक खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा और हमलावर हवा में फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत
घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया। लेकिन जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए अभी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
छोटी बात या बड़ी साजिश?
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश, कॉलेज विवाद या बाइक साइड लगने जैसा मामूली झगड़ा भी कारण हो सकता है। हालांकि, मामला अब हत्या में तब्दील हो चुका है, जिससे पुलिस के भी होश उड़े हुए हैं।
पुलिस के हाथ खाली, तलाश जारी
तीनों हमलावर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है और मुखबिरों को एक्टिव कर दिया गया है। जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
इलाके में डर और गुस्सा
सरेआम हुई इस वारदात से गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोगों में भारी आक्रोश है और पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की जा रही है।
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.