थानाभवन पुलिस ने फायरिंग कर जानलेवा हमले के मामले में 02 आरोपी कों किया गिरफ्तार
शामली : दरअसल आपको बता दे जनपद शामली की थानाभवन पुलिस ने फायरिंग कर जानलेवा हमला करने की घटना में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 01 बाल अपचारी सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध 32 बोर पिस्टल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मुल्लापुर निवासी गुलाब सिंह पुत्र भुल्लन सिंह पर गांव के ही सागर पुत्र महेश व उसके साथियों द्वारा पिस्टल से फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया था। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर थाना थानाभवन में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग अभियान के दौरान, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन अमरदीप मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित सागर पुत्र महेश सहित एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्टल व स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 19 R 6112) बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों कों गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक दीपचंद, हेड कांस्टेबल यशपाल, कांस्टेबल अनुज कुमार व कांस्टेबल जावेद शामिल रहे। इस सफलता पर क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य के कुशल नेतृत्व एवं थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत की सक्रिय कार्यशैली की सराहना की जा रही है। अधिकारियों के प्रभावी निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश गया है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा की है।
रिपोर्टर : पंकज उपाध्याय
No Previous Comments found.