कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा की अगुवाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शामली - जनपद में झाड़-फूंक और अंधविश्वास के नाम पर ठगी करने वाले शातिर गैंग का कोतवाली शामली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 8.20 लाख नकद बरामद, फर्जी ज्योतिषी का खेल खत्म गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ठगे गए आभूषणों को बेचकर प्राप्त ₹8 लाख 20 हजार रुपये नकद, साथ ही ज्योतिष की डिग्रियां, पत्रिका व ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए गए हैं। “पितृ दोष” का डर दिखाकर रची साजिश आरोपी खुद को ज्योतिषी बताकर पहले लोगों का विश्वास जीतते थे, फिर “पितृ दोष” का डर दिखाकर घर में पूजा करवाते थे। पूजा के दौरान चालाकी से सोने के आभूषणों की पोटली बदलकर फरार हो जाते थे। नया बाजार का मामला, पीड़ित से लाखों की ठगी नया बाजार निवासी अशोक कुमार के घर पर आरोपियों ने पूजा-पाठ के बहाने करीब 125-130 ग्राम सोना ठग लिया था। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और अब पूरे गैंग को गिरफ्तार कर लिया। कई राज्यों में फैला था नेटवर्क
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गैंग हरिद्वार, गाजियाबाद, लखनऊ, आगरा, मथुरा, पलवल, जोधपुर समेत कई शहरों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। कोतवाली प्रभारी की सख्त निगरानी में ऑपरेशन सफल इस पूरे ऑपरेशन को कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा की सक्रिय निगरानी और नेतृत्व में अंजाम दिया गया। उनकी टीम की मुस्तैदी से न सिर्फ गैंग का खुलासा हुआ, बल्कि पीड़ित को न्याय दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। पुलिस की अपील अंधविश्वास और झाड़-फूंक के नाम पर किसी पर भरोसा न करें अजनबियों को घर में प्रवेश देने से पहले सतर्क रहें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें संदेश साफ है: “शामली पुलिस सतर्क है, अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं” के“कोतवाली टीम का एक्शन—अपराध पर सख्त प्रहार” 

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.