थानाभवन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्त अवैध शराब सहित गिरफ्तार
शामली : दरअसल आपको बता दे जनपद शामली में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाभवन पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक दीपचन्द ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राहुल उर्फ विजय पुत्र मामचन्द निवासी ग्राम हसनपुर लुहारी थाना थानाभवन को ख्यावड़ी अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 22 पव्वे टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई।
वहीं दूसरी ओर हिण्ड चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा ने पुलिस टीम के साथ ग्राम हरड़ फतेहपुर में दबिश देकर अभियुक्त अंकित पुत्र धर्मवीर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 2 लीटर की बोतल में देशी शराब बरामद की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्टर : पंकज उपाध्याय

No Previous Comments found.