एक तरफ बिना हेलमेट वालों पर ताबड़तोड़ चालान… दूसरी तरफ बोतलों में खुलेआम बिक रहा पेट्रोल
शामली : यातायात पुलिस के “No Helmet No Fuel” अभियान के तहत 371 चालान, जिनमें 312 सिर्फ बिना हेलमेट के। चौराहों पर सख्ती, जागरूकता और कार्रवाई—सब कुछ कागज़ों में दमदार दिख रहा है।
लेकिन ज़मीनी हकीकत चौंकाने वाली है…
थाना भवन के पेट्रोल पंप पर खुला खेल! बोतलों में दिया जा रहा पेट्रोल नियमों की खुलेआम धज्जियां जिम्मेदारों की चुप्पी
बड़ा सवाल:
जब हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नही, तो फिर बोतल में पेट्रोल कैसे मिल रहा है? यह सिर्फ नियम तोड़ना नहीं, बड़ा खतरा है!
बोतलों में पेट्रोल देना किसी भी वक्त हादसे को न्योता दे सकता है।
जनता पूछ रही है:
क्या नियम सिर्फ आम लोगों के लिए हैं?
क्या पेट्रोल पंपों पर कोई चेकिंग नहीं?
आखिर किसके संरक्षण में चल रहा ये खेल?
अब देखना ये है…
क्या इस खुलासे के बाद प्रशासन जागेगा या सब यूं ही चलता रहेगा?
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.