पम्प हाउस चोरी का खुलासा, गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार!
शामली : बाबरी थाना क्षेत्र टंकी के पम्प हाउस से इनवर्टर-बैटरियों की चोरी का बड़ा खुलासा बाबरी पुलिस ने आखिरकार चोरी के इस मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को दबोच लिया है।
क्या था पूरा मामला?
19 फरवरी 2026 को आदमपुर स्थित टंकी के पम्प हाउस से चोरों ने 1 इनवर्टर और 2 बैटरियां साफ कर दी थीं। इस वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया था।
पुलिस का एक्शन मोड
एसपी शामली एन.पी. सिंह के सख्त निर्देश पर बाबरी पुलिस लगातार एक्शन में थी।
पहले ही 3 आरोपी (अर्जुन, राहुल, संदीप) गिरफ्तार किए जा चुके थे
अब चौथा आरोपी “अन्नू” भी पुलिस के हत्थे चढ़ा
चेकिंग अभियान में मिली सफलता
रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा, जिससे पूरे मामले का लगभग पर्दाफाश हो गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
अन्नू पुत्र तीर्थराम, निवासी मादलपुर (थानाभवन)
आपराधिक इतिहास भी सामने आया
अन्नू के खिलाफ पहले से ही गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति उजागर होती है।
साफ संदेश:
शामली पुलिस का कहना है—“अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं, हर वारदात का होगा खुलासा!”
अब सवाल ये… क्या इस गैंग से और भी बड़े खुलासे होंगे? क्या चोरी का पूरा नेटवर्क सामने आएगा?
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.