ट्यूबवेल चोरी का खुलासा: गढ़ीपुख्ता पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शामली : शामली जनपद के थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में लगातार हो रही ट्यूबवेल/नलकूप चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। ग्राम भैंसवाल के जंगलों से चोरी किए गए तार के मामले में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
घटना विवरण:
दिनांक 14/15 मार्च 2026 की रात अज्ञात चोरों द्वारा भैंसवाल क्षेत्र के ट्यूबवेलों से तार चोरी कर लिया गया था। मामले में थाना गढ़ीपुख्ता में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन के पर्यवेक्षण में गढ़ीपुख्ता पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
नदीम पुत्र शब्बीर, निवासी रैदासपुरी, थाना गढ़ीपुख्ता, जनपद शामली
बरामदगी:
03 किलो 100 ग्राम चोरी किया गया चार आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

No Previous Comments found.