शामली में युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से की बेरहमी से पिटाई

शामली : जनपद शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक विनोद कुमार निवासी श्रीकांत नगर ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि दिनांक 05 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे कुछ लोगों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी सतीश, अमित, प्रेमपाल सहित अन्य लोगों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या 4-5 थी और सभी ने मिलकर बेरहमी से मारपीट की। घटना के बाद घायल युवक दहशत में है और उसने पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों द्वारा लगातार धमकियां भी दी जा रही हैं, जिससे वह और उसका परिवार भय के साए में जीने को मजबूर है।
पीड़ित की मांग: पीड़ित विनोद कुमार ने थाना आदर्श मंडी पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।
अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता है। 

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.