वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शामली  : थानाभवन। थानाभवन पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी जब उपनिरीक्षक रणपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुलबहार पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम मसावी, थाना थानाभवन, जनपद शामली के रूप में हुई है। अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहा था, जिसके खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए अभियुक्त को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

रिपोर्टर : पंकज उपाध्याय 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.