फर्जी PhonePe एप से ठगी करने वाला गैंग पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार
शामली - थाना कोतवाली शामली पुलिस ने दुकानदार से फर्जी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। घटना 18 मार्च 2026 की है, जब गांधी चौक स्थित एक दुकानदार संजय कुमार से तीन अज्ञात व्यक्तियों ने ₹30,000 की ठगी कर ली थी। आरोपियों ने मोबाइल में फर्जी एप के जरिए ऑनलाइन पेमेंट सफल दिखाया और नकदी लेकर फरार हो गए थे। मामले में थाना कोतवाली शामली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत 16 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों—नकुल, टिंकू और रजत निवासी विलासपुर (देवबंद, सहारनपुर) को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा मुख्य आरोपी टिंकू ने बताया कि उन्होंने मोबाइल में PhonePe जैसी फर्जी एप डाउनलोड कर रखी थी। इसी एप के जरिए दुकानदार का QR कोड स्कैन कर फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाया जाता था, जबकि असल में कोई पैसा ट्रांसफर नहीं होता था। इस तरह लोगों को झांसे में लेकर नकदी हड़प ली जाती थी।
बरामदगी
₹22,000 नगद रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल अन्य जिलों में भी कनेक्शन की जांच
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य जनपदों में की गई ठगी की घटनाओं की जानकारी जुटा रही है। गिरोह के नेटवर्क को खंगालने का काम जारी है।
सावधान रहें: किसी भी ऑनलाइन पेमेंट के बाद अपने बैंक खाते में पैसे की पुष्टि जरूर करें, केवल स्क्रीन पर दिख रहे ट्रांजेक्शन पर भरोसा न करें।
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा

No Previous Comments found.