फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा वाहन चोर गिरफ्तार,चोरी की बाइक व चाकू बरामद
शामली - थाना कांधला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चला रहे एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू भी बरामद किया है। दरअसल,हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ही नंबर UP19A6251 लगी दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों की फोटो वायरल हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर 16 अप्रैल 2026 को थाना कांधला पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आसिफ पुत्र मंजूर हसन निवासी ग्राम आल्दी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने उक्त मोटरसाइकिल को सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र से चोरी किया था। पहचान छिपाने के लिए बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट (UP19A6251) लगा दी थी, जबकि असली नंबर UP11AZ4585 है।
इस संबंध में सहारनपुर के थाना सदर बाजार में पहले से ही चोरी का मुकदमा दर्ज है।
स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (फर्जी नंबर प्लेट सहित) एक अवैध चाकू पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने अन्य वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं।
सतर्क रहें: वाहन खरीदते समय उसकी नंबर प्लेट और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स की अच्छी तरह जांच जरूर करें।
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा

No Previous Comments found.