दबंगों का आतंक: मारपीट,चेन स्नैचिंग और बच्चों के अपहरण का प्रयास,पीड़ित परिवार ने लगाई गुहार

शामली : जनपद शामली के थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौटा बरखण्डी में दबंगों की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा लगातार गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी और बच्चों के अपहरण का प्रयास किया जा रहा है।
पीड़िता सोनिया पत्नी प्रवीन और पिंकी पत्नी अजय ने प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के ही सचिन, नवीन, रेखा पत्नी नवीन और श्रवण शर्मा द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। आरोप है कि ये लोग खुद को प्रभावशाली बताते हुए पुलिस का भी भय नहीं मानते और खुलेआम धमकी देते हैं।
घटना का विवरण
पीड़ितों के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे आरोपियों ने घर के पास आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और इस दौरान सोने की चेन भी छीन ली। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा बच्चों को रास्ते में रोककर अपहरण करने का प्रयास भी किया गया।
गंभीर आरोप
जान से मारने की धमकी
जातिसूचक शब्दों का प्रयोग
मारपीट और छिनैती
बच्चों के अपहरण का प्रयास
पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी बार-बार धमकी दे रहे हैं कि “पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती”, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।
 प्रशासन से मांग
पीड़ितों ने पुलिस विभाग से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को कब न्याय मिलता है।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.