पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी बिलों से GST चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शामली - कोतवाली शामली पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी बिलों के जरिए जीएसटी चोरी कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी फर्म बनाकर और नकली दस्तावेजों के आधार पर बिल तैयार कर जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट का दुरुपयोग कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विशाल राजवंशी पुत्र ऋषिराम राजवंशी निवासी नोपुरा, टोंक (राजस्थान) बताया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने “बी.आर. ट्रेडर्स” नाम से फर्जी फर्म बनाई थी। इस फर्म के जरिए नकली बिल तैयार कर विभिन्न फर्मों के साथ कागजी लेन-देन दिखाकर जीएसटी चोरी की जा रही थी। बाद में जांच के दौरान फर्म का अस्तित्व मौके पर नहीं मिलने पर 27 जनवरी 2025 को जीएसटी विभाग ने उसका रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया था।

इस मामले में थाना कोतवाली शामली में धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सचिन शर्मा, निरीक्षक क्षितिज कुमार सिंह (साइबर थाना), सर्विलांस टीम के दीपक, मनीष, मोहित कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।शामली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की कर चोरी या वित्तीय अनियमितता की सूचना तुरंत संबंधित विभाग या पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके.

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.