साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश: 3 आरोपी गिरफ्तार, 55 हजार रुपये बरामद

शामली - कैराना थाना आदर्श मंडी पुलिस ने NCRP पोर्टल से प्राप्त शिकायतों की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55,000 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया और टेलीग्राम चैनलों के जरिए लोगों को फर्जी ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट स्कीम में फंसाते थे। ज्यादा मुनाफे का लालच देकर आम लोगों से मोटी रकम ऐंठी जाती थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है।

सादिक पुत्र कल्लन, निवासी मोहल्ला खेल, कस्बा कैराना मयंक उर्फ सन्नी पुत्र कमल कुमार, निवासी मोहल्ला बेगमपुरा, कैराना विशाल पुत्र मोहनलाल, निवासी टीचर्स कॉलोनी, कैराना तीनों आरोपियों को 19 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ थाना आदर्श मंडी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरोह फर्जी ऐप और लिंक के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर जोड़ता था। शुरुआत में छोटे मुनाफे दिखाकर विश्वास जीतते थे, फिर बड़ी रकम निवेश कराकर पैसे हड़प लेते थे। अब तक 5 से अधिक शिकायतें दर्ज करीब 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का अनुमान
अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या निवेश योजना पर भरोसा न करें और साइबर ठगी की सूचना तुरंत NCRP पोर्टल या नजदीकी थाने में दें।

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.