नगर पालिका अध्यक्ष की अनदेखी से त्रस्त परिवार, मकान बेचने को मजबूर
शामली - नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 01 शास्त्री नगर में गंदगी और नाले की सफाई न होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बार-बार शिकायत देने के बावजूद भी नगर पालिका अध्यक्ष और संबंधित विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। घर के सामने जमा कूड़ा और गंदगी से परेशान परिवार का कहना है कि कुछ लोग जबरन कूड़ा डालते हैं, जिससे दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बना हुआ है। शिकायत करने पर सुनवाई न होने से पीड़ितों में रोष है। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि परिवार को मजबूर होकर अपना मकान बेचने का फैसला लेना पड़ा। पीड़ित ने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.