थानाभवन पुलिस का एक्शन: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 4 बाइक व अवैध तमंचा बरामद
शामली (थानाभवन) : थाना थानाभवन पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिल, एक बिजली का मोटर तथा एक अवैध तमंचा मय 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन अमरदीप मौर्य के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर व उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनव्वर पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम मसावी थाना थानाभवन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से ही थानाभवन थाने पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि बरामद बिजली के मोटर के संबंध में थाना थानाभवन पर मुकदमा अपराध संख्या 101/2026 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है, जबकि बरामद मोटरसाइकिल (DL7SAL6017) के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 129/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत है। अन्य बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में विस्तृत जांच जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा, हैड़ काॅस्टेबल अंकुर निर्वाल, हैड़ काॅस्टेबल जर्रार अहमद, हैड़ काॅस्टेबल नीरज कश्यप, काॅस्टेबल अनिल एवं काॅस्टेबल विकास मलिक शामिल रहे। थानाभवन पुलिस की इस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की मुस्तैदी, सूझबूझ और साहस की सराहना करते हुए इसे अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश बताया है।
रिपोर्ट : पंकज उपाध्याय

No Previous Comments found.