आर डी इंटर कॉलेज सिक्का-सिलावर का शानदार परिणाम, छात्र-छात्राओं ने किया नाम रोशन
शामली - आर डी इंटर कॉलेज, सिक्का-सिलावर ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इंटरमीडिएट वर्ग में ईशु पुत्री संजय निवासी सिलावर ने 500 में से 402 अंक (80.40%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सावन पुत्र विजयपाल निवासी समसपुर ने 398 अंक (79.60%) के साथ दूसरा स्थान और शिवम कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी सिलावर ने 384 अंक (76.80%) प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल वर्ग में वर्षा पुत्री शिवदर्शन निवासी सिक्का ने 600 में से 511 अंक (85.16%) प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। समीक्षा पुत्री चंदन निवासी सिलावर ने 510 अंक (85%) के साथ दूसरा स्थान तथा आर्यन पुत्र बिलेंद्र निवासी सिक्का ने 503 अंक (83.83%) प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 88.50% तथा इंटरमीडिएट का परिणाम 87.16% रहा, जो विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर प्रबंध समिति अध्यक्ष विक्रम सिंह, प्रबंधक प्रवीण तरार, उपप्रधानाचार्य विजय नारायण सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं ने भविष्य में राष्ट्र के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचने का संकल्प व्यक्त किया।
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.