मां बगलामुखी का जन्मोत्सव बडे ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
शामली - बगलामुखी अपने भक्तों के भय को दूर कर, उनकी हर प्रकार से रक्षा करती है तथा उनकी हर मनोकामना को पूर्ण करती है। दस महाविद्याओं में आठवीं अधिष्ठात्री देवी मॉ बगलामुखी हैं। मॉ बगलामुखी नकारात्मक शक्तियों को नियंत्रित करने एवं उन्हें रोकने की शक्ति का प्रतीक है। उनकी अधिकतर तस्वीर में उन्हें अक्सर शत्रु की जीभ पकड़े हुए और हाथ में गदा उठाए हुए दिखाया जाता है, जो उनकी वाणी और क्रियाओं पर नियंत्रण रखने की क्षमता का प्रतीक है। माता का संबंध पीले रंग (पीतांबर) से है, इसलिए मॉ बगलामुखी को मॉ पीताम्बरा के नाम से भी जाना जाता है। देवी पार्वती के उग्र स्वरूप में पूज्य मॉ बगलामुखी की जयन्ती वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनायी जाती है। इसी दिन माता भगवती बगलामुखी पृथ्वी पर अवतरित हुई थी तभी से मॉ बगलामुखी की पूजा व साधना तिथि व नक्षत्र के अनुसार की जाती है। आज हम सभी भक्तगण माता के जन्मदिवस को बडी धूमधाम से मनाने के लिए एकत्रित हुए है। माता की पूजा व अर्चना करने से व्यक्ति के सुखों में वृद्धि होती है। उक्त उद्गार मुन्डेट रोड स्थित मॉ बगलामुखी मंदिर में आयोजित मॉ बगलामुखी जन्मोत्सव दिवस के अवसर पर श्रृद्धालुओं के समक्ष अरविन्द संगल चेयरमैन नगर पालिका परिषद् शामली द्वारा रखें गए।
माता बगलामुखी जन्मोत्सव के अवसर पर आचार्य श्री मोहित नोटियाल द्वारा पूरे विधि विधान से पूजन सम्पन्न कराया गया। पूजन के मुख्य यज्ञमान चेयरमैन अरविन्द संगल व श्रीमती मीनू संगल रहें। तत्पश्चात सर्व कल्याणार्थ मॉ बगलामुखी यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रृद्धालुओं ने हवन में आहुति डाल कर,अपने पापों को नष्ट किया तथा मॉ बगलामुखी से अपने सखद जीवन की कामना की तथा माता की आरती के पश्चात भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर माता के प्रसाद की व्यवस्था भी संचालित मन्दिर ट्रस्ट द्वारा की गयी। सैकड़ों भक्तों ने माता के भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मीनू संगल, भारत संगल, हिमानी संगल,अनुराधा संगल,कविता संगल, परविन्द संगल, अगस्तय संगल, सुधीर सिंघल, विवेक मित्तल,अनिल बंसल मधु बंसल, रूबी चौधरी,विरेन्द्र गर्ग,रश्मि गर्ग,सतबीर शर्मा,पवन संगल, मनीष मित्तल, पवन गोयल,मनीष भटनागर,अंकित,हर्ष नामदेव,नफीस अहमद,सुनील गर्ग,तेजस्वी पंवार,प्रदीप पुण्डीर,लोकेन्द्र सिंह, विवेक वर्मा,मनोज गुप्ता,पूनम शर्मा,अंकित कुमार,सुरक्षा,निशा शर्मा,विराट चौधरी,खुशीराम अरोरा,हरिओम पाठक,राहुल अग्रवाल,नीरज गर्ग,रजत अग्रवाल,भूपेन्द्र मलिक,सुशील श्रीवास्तव,गिरधारी लाल नारंग, मनोज आर्य,अजय गर्ग,राजेन्द्र सिंह, राजेश मलिक,अभय तोमर,भूपेन्द्र शर्मा आदि सैकड़ों भक्तों ने कार्यक्रम में भाग लेकर माता बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.