होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज, परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु क्यूआर कोड जारी

शामली - विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए अन्य जनपदों से भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामली पहुंच रहे हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों की लोकेशन क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है, जिससे अभ्यर्थी आसानी से अपने केंद्र तक पहुंच सकें और किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि इस क्यूआर कोड को अधिक से अधिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करें, ताकि सभी परीक्षार्थियों तक सही जानकारी समय पर पहुंच सके। साथ ही परीक्षार्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.