निःशुल्क वितरण बीज प्राप्त करने हेतु बुकिंग करने का सुनहरा अवसर

शामली - जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने अवगत कराया कि जनपद शामली के सभी कृषको को सूचित किया जाता है, खरीफ 2026-27 में सामान्य वितरण हेतु धान उर्द, मूगें एंव ढैचा तथा बीज मिनिकिट के रूप में उर्द मूगें एंव अरहर और मिलेटस बीज मिनिकिट के रूप में सावा, कोदो, रागी / मडुवा, बाजरा एंव ज्वार बीज की मिनिकिट का लक्ष्य विकास खण्डवार जनपद को प्राप्त हो गया है। जिसकी आपूर्ति जल्द ही कृषि विभाग के प्रत्येक बीज गोदामों पर कर दी जायेगी। अतः जनपद शामली के सभी किसान भाईयो से अनुरोध है खरीफ 2026-27 में धान, दलहनी एंव मिलेटस फसल की बुवाई करना चाहते है वह जनपद में पंजीकृत किसान भाई कृषि विभाग की वैबसाईट-agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाईन बुकिंग करा कर सामान्य / निःशुल्क धान, उद, मूगें एंव मिलेटस के बीज की बुकिंग कराकर बीज प्राप्त कर सकते है। जिसकी आनलाईन बुकिंग दिनांक-22.04.2026 से शुरू हो गयी है। किसान भाई अपनी बीज की बुकिंग स्वयं अथवा जन सेवा केन्द्र से करा सकते है। आनलाईन बुकिंग की अधिक जानकारी के लिये आप अपने विकास खण्ड पर स्थित बीज गोदाम पर जाकर बीज गोदाम प्रभारी/ सम्बन्धित क्षेत्रीय कर्मचारी से सम्पर्क कर सकते है।

रिपोर्टर - विनोद शर्मा  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.