शामली में नियमों की धज्जियाँ: आधी रात के बाद खुलेआम बिक रही शराब, आबकारी विभाग पर उठे सवाल

शामली : जनपद शामली के दिल्ली रोड स्थित लिलोन खेड़ी क्षेत्र में बीती रात करीब साढ़े 11 बजे शराब बिक्री को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई। स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्धारित समय सीमा के बाद भी एक शराब ठेके का शटर खोलकर खुलेआम शराब बेची जा रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुकान संचालक बिना किसी डर के नियमों की अनदेखी कर रहा था। देर रात तक ग्राहकों की आवाजाही जारी रही, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। नियमों के मुताबिक निर्धारित समय के बाद शराब की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित होती है, लेकिन यहां खुलेआम उल्लंघन होता दिखाई दिया।
स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि कई बार सूचना देने के बावजूद संबंधित विभाग—विशेषकर आबकारी विभाग—की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या विभागीय मिलीभगत के कारण ऐसे मामलों पर पर्दा डाला जा रहा है।
जनता के सवाल:
आखिर क्यों नहीं हो रही सख्त कार्रवाई?
क्या अधिकारियों की जानकारी में चल रहा है यह अवैध काम?
क्या नियम सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं?
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के उल्लंघन पर रोक लगाई जा सके।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.