सड़क पर बिखरे 4 लाख रुपये, पुलिस ने दिखाई ईमानदारी—मालिक को सौंपे पूरे पैसे

शामली : एक अनोखा मामला सामने आया, जहां सड़क पर अचानक नोटों की गड्डियां बिखर गईं। राहगीरों की सूचना पर थाना कोतवाली शामली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर करीब 4 लाख रुपये बरामद किए।
जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी उसके बैग से नोटों की गड्डियां निकलकर सड़क पर गिर गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बिना देरी किए सभी नोटों को सुरक्षित कब्जे में ले लिया।
करीब तीन दिन बाद, 25 अप्रैल को करनाल निवासी व्यक्ति थाना पहुंचा और नोटों की सही पहचान व आवश्यक विवरण प्रस्तुत किया। जांच में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पूरी रकम सही मालिक को सौंप दी।
पूछताछ में सामने आया कि यह रकम बैंक से निकाली गई थी और दूसरे व्यक्ति के माध्यम से ले जाई जा रही थी, तभी रास्ते में बैग से गिर गई।
 शामली पुलिस की इस ईमानदार कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.